{"_id":"68fbd9c14813432e490e35be","slug":"paragliding-with-rockets-will-increase-the-thrill-in-the-sky-preparations-are-in-full-swing-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147732-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रॉकेट संग पैराग्लाइडिंग बढ़ाएगी आसमान में रोमांच, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रॉकेट संग पैराग्लाइडिंग बढ़ाएगी आसमान में रोमांच, तैयारियां तेज
Sat, 25 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
रॉकेट लांचिंग के लिए लगा स्टैंड।स्रोत-सोशल मीडिया
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। गंडक नदी के किनारे मॉडल रॉकेट्री कैनसेट प्रतियोगिता की तैयारी तेज हो गई है। शनिवार शाम तक ट्रेन और फ्लाइट के जरिए 700 छात्र, छात्राएं कुशीनगर पहुंच जाएंगी। सुबह सात बजे छात्र, छात्राओं की पहली फ्लाइट गोरखपुर में लैंड करेगी। इसके बाद वालंटियर वहां से बस से कुशीनगर ले आएंगे। जंगलीपट्टी गांव में रॉकेट प्रक्षेपण के लिए लांचिंग पैड भी बनकर तैयार है। प्रतियोगिता 27 से 30 अक्तूबर तक होगी। इसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं और सेवरही क्षेत्र में आयोजन देखने आने वाले युवाओं के लिए पैराग्लाइडिंग आकर्षण का केंद्र होगा।
इसके लिए 1500 प्रति व्यक्ति चार्ज लगेगा, जिसके बाद तीन किमी तक हवा में सैर कर सकेंगे।
छात्रों को गौरी श्रीराम स्थित एक विद्यालय में ठहराया जाएगा। छात्राओं को दनियाडी स्थित एक विद्यालय में पहुंचाने की जिम्मेदारी वालंटियर को सौंपी गई है। बनरहा स्थित किसान पीजी कालेज के ग्राउंड में पैराग्लाइडिंग की सैर शनिवार से ही शुरू हो जाएगा। प्रतिदिन सुबह 9:30 से शुरू होगा और एक नवंबर तक चलेगा। पैराग्लाइडिंग का आयोजन कुशीनगर में पहली बार किया जा रहा है। देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने देवरिया में कुछ माह पूर्व पैराग्लाइडिंग की शुरुआत की थी। अपने पैतृक गांव बरपार का अवलोकन किया था।
राॅकेट लांचिंग स्टैंड लगाने का काम पूरा
तमकुहीरोड। मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को प्रक्षेपण स्थल पर विशेषज्ञ टीम ने राॅकेट लांचिंग स्टैंड तैयार किया। इसके साथ लाइटिंग व अन्य कार्य भी शुरू करा दिया। प्रतियोगिता इसरो, इन स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया के संयुक्त प्रयास से की जा रही है।
विज्ञापन
लांचिंग पैड, वीआईपी कक्ष, दर्शक दीर्घा व अंतरिक्ष का अनुभव देने वाला हैविटेट आदि का निर्माण किया जा चुका है। सेवरही-पिपराघाट मार्ग, भावपुर-जीरो बांध मार्ग, जंगली पट्टी-अहिरौली दान मार्ग, पिपराघाट-नरवाजोत मार्ग सहित अन्य सभी संपर्क मार्गों पर पुलिस की तरफ से सुरक्षा बंदोबस्त के लिए स्थान चिन्हित करने का कार्य जारी है।