फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Panic in localities due to fire in transformer

Kushinagar News: ट्रांसफार्मर में लगी आग से मुहल्लों में अफरा तफरी

Mon, 19 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Panic in localities due to fire in transformer
पडरौना। तार टूटने और ट्रांसफार्मर में आग लगने से शहर के कई मुहल्लों की आपूर्ति ठप रही। आग लगने से बेलवा चुंगी में कुछ देर के लिए अफरा-तरफरी का माहौल रहा। मौसम की तपिश को देखते हुए उपकेंद्र के यार्ड में पानी भरा जा रहा है।
विज्ञापन

लोकल फाल्ट और ओवरलोड बिजली आपूर्ति पर ब्रेक लगा रहा है। इसकी वजह से शहर में 24 घंटे के बजाए 15 से 18 घंटे लोगों को बिजली मिल रही है। रविवार की आधी रात को आवास विकास काॅलोनी में एलटी तार टूट गया। लोगों ने इसकी जानकारी उपकेंद्र पर दिया। लाइनमैन अभी पहुंचे भी नहीं थे कि बेलवा चुंगी में 400 केबीए का लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
विज्ञापन

इससे दोनों मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई। बलुचहा में दो फ्यूज और नोनिया पट्टी में एबीसी केबल जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप रही। भोर में पहुंचे लाइनमैनों में खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल किया। पडरौना उपकेंद्र के यार्ड में लगे ट्रांसफार्मरों की तपिश कम करने के लिए पानी भरकर मिट्टी को गीला किया जा रहा है। विशुनपुरा और मनिकौरा उपकेंद्र से जुड़े लोगों को भी लोकल फाल्ट की समस्या से जुझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जेई सर्वेश दुबे ने बताया कि गर्मी इतनी है कि फाल्ट की समस्या कम नहीं हो रही है। बावजूद रात को भी सूचना मिलने पर खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा रही है। रात में शहर के कुछ मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed