फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Panel damaged, oxygen supply from cylinder

Kushinagar News: पैनल खराब, सिलेंडर से ऑक्सीजन आपूर्ति

Tue, 16 Sep 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Panel damaged, oxygen supply from cylinder
मेडिकल कॉलेज में खराब पड़ा आक्सीजन पैनल।संवाद
पडरौना। मेडिकल काॅलेज में इस समय आक्सीजन की सप्लाई सिलेंडर के भरोसे पर चल रही है। बिजली आपूर्ति वाले पैनल में सोमवार को अचानक खराबी आने से यह समस्या हुई है। इंजीनियर के आने के बाद ही यह व्यवस्था ठीक होगी। इसके बाद ही आक्सीजन प्लांट से आक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। तब तक आक्सीजन सिलेंडर के सहारे आपूर्ति संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेडिकल कालेज में तीन आक्सीजन प्लांट से सप्लाई का संचालन किया जाता है। सोमवार को मेडिकल कालेज के बिजली घर में लगे आक्सीजन पैनल में खराबी आ गई। कर्मियों ने इसे ठीक करने का प्रयास किया लेकिन ठीक नहीं हो पाया। मेडिकल कालेज में आक्सीजन की व्यवस्था का संचालन सिलेंडर से शुरू किया गया है। संबंधित वार्डों में आक्सीजन की व्यवस्था संचालित है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि आक्सीजन की व्यवस्था संचालित है। इंजीनियर से वार्ता की गई है। मंगलवार को इंजीनियर आएगा। तब तक आक्सीजन की व्यवस्था सिलेंडर से संचालित है। किसी प्रकार की समस्या नहीं है। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। किलोस्कर कंपनी का पैनल लगा है। संबंधित कंपनी का इंजीनियर ही इसे ठीक करेगा। उसे बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed