फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pandit caught in theft

Kushinagar News: हल्दी की रस्म में पहुंचे पंडित जी, यजमान ने दर्ज कराया चोरी का मुकदमा

Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
pandit caught in theft
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी गांव में हल्दी की रस्म अदायगी कराने पहुंचे पंडितजी के खिलाफ यजमान ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पंडित जी घर के आभूषण, रुपये और शृंगार का सामान चुराकर भाग रहे थे। इसी बीच परिजनों ने पकड़ लिया। पंडित जी की स्कूटी की डिकी से सामान बरामद हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी गांव के निवासी हरिकिशुन कुशवाहा के लड़के पंकज का 21 मई को विवाह था। 20 मई की रात 11 बजे घर पर हल्दी की रस्म अदायगी हो रही थी। घर में पंडित जी थे। परिवार के लोग बाहर मटकोड़ कार्यक्रम में गए थे। आरोप है कि मौका मिलते ही पंडित जी ने यजमान की बहू का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

जब सभी लोग घर लौटकर आए तो हरिकिशुन की बड़ी बहू रंजू के आभूषण एवं अन्य सामान गायब थे। रंजू रोने-चिल्लाने लगी। तभी पंडित जी मौका पाकर अपनी गाड़ी लेकर जाने लगे। वह घबराए हुए थे। परिजनों को संदेह हुआ तो पंडित जी की स्कूटी की डिकी खोलकर देखा। उसमें रंजू का पर्स मिला। पर्स में पायल, झुमके, 3,450 रुपये, शृंगार के सामान बरामद हुए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंडित विकास त्रिपाठी पुत्र व्यासचंद त्रिपाठी ग्राम घोरघटिया थाना कुबेरस्थान पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed