फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   panchayat sahayak locked school

Kushinagar News: मानदेय नहीं मिलने से नाराज पंचायत सहायक ने स्कूल में लगाया ताला

Thu, 13 Jul 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
panchayat sahayak locked school
लवकुश ​स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचें बीईओ और तुर्कपट्टी पुलिस।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

विद्यालय के गेट में ताला बंद होने से बाहर छात्र-छात्राओं ने किया प्रार्थना
बीते 13 माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज थी पंचायत सहायक

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तुर्कपट्टी क्षेत्र के लवकुश पश्चिमपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मानदेय नहीं मिलने से नाराज पंचायत सहायक ने गेट पर ताला लगा दिया। गेट पर ताला बंद होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्कूल गेट से बाहर प्रार्थना की। सूचना पर पहुंचे बीईओ और पुलिस ने विद्यालय का ताला खुलवाया।

गांव के विद्यालय परिसर में ही ग्राम पंचायत का सचिवालय है। यहां तैनात ग्राम पंचायत सहायक कुमारी नीरज सिंह का आरोप है कि प्रधान जान-बूझकर कर उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बीते 13 माह से मानदेय नही मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

नाराज ग्राम पंचायत सहायक ने बुधवार की सुबह परिवार के साथ विद्यालय पहुंचकर गेट पर ताला लगा दिया। साढ़े सात बजे जब शिक्षक व बच्चे विद्यालय पहुंचे, तो स्कूल गेट पर दूसरा ताला लगा देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने फाजिलनगर बीईओ और 112 डायल पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद शिक्षकों और बच्चों ने विद्यालय के बाहर ही प्रार्थना की। करीब डेढ़ घंटे बाद विद्यालय पहुंचे बीईओ और पुलिस ने स्कूल गेट से ताला खुलवाया।
ग्राम प्रधान प्यारी देवी और सचिव मुरली मनोहर का कहना है कि पंचायत सहायक कुमारी नीरज सिंह 13 माह से अनुपस्थित चल रही हैं। इसलिए उनका मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। वह जबरिया स्कूल का ताला बंद की थीं। विद्यालय के गेट पर ताला बंद करने पर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षक प्रियंका राय ने बीईओ से कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्कूल गेट पर ताला बंद करना गैर जिम्मेदाराना कार्य है। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी। ग्राम प्रधान प्यारी देवी ने ग्राम पंचायत सहायक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष को तहरीर दी है।
इस संबंध में तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed