फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Panchayat lasted for three days...matched each other

Kushinagar News: तीन दिन चली पंचायत...एक-दूसरे के हुए युगल

Thu, 05 Sep 2024 05:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Panchayat lasted for three days...matched each other
गंगुआ बाजार। प्रेमी की शादी कहीं और तय हो जाने की जानकारी होने के बाद प्रेमिका उसके घर पहुंच गई। करीब तीन दिनों तक प्रेमी के घर समेत पुलिस का चक्कर लगाने के बाद प्रेमी व प्रेमिका दोनों एक-दूसरे के हो लिए। दोनों के परिजनों ने भी शादी की हामी भर दी। मंगलवार की देर शाम तमकुहीराज पुलिस ने भी दोनों को कोर्ट मैरिज करने समेत बालिग होने की दशा में अन्य कानूनी संरक्षण देने का आश्वासन देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती से प्रेम हो गया। बताया जाता है कि करीब सात वर्ष पूर्व दोनों ने मंदिर में चोरी छुपे शादी कर ली थी। युवक हिन्दू व युवती मुस्लिम धर्म की थी। इसलिए दोनों के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बावजूद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। इधर, युवती को जानकारी हुई कि उसका प्रेमी परिजनों के दबाव में कहीं और शादी करने को राजी हो गया है।
विज्ञापन

इसके बाद युवती रविवार को प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचकर हंगामा करने लगी और शादी की जिद पर अड़ गई। रविवार को दिनभर समझाने-बुझाने का दौर चला। लेकिन, युवती नहीं मानी। इसके बाद सोमवार की सुबह युवती समउर बाजार पुलिस चौकी पर तहरीर देकर प्रेमी व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई मांग करने लगी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका के परिजनों को पुलिस चौकी पर बुलाकर उनका पक्ष जानना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। मंगलवार को तमकुहीराज थाने पर मामला पहुंच गया। यहां भी पूरे दिन पंचायत हुई, लेकिन युवती शादी की जिद पर ही अड़ी रही, जिसके बाद दोनों के परिजनों ने शादी की हामी भर दी। करीब तीन दिन के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद मंगलवार की देर शाम दोनों एक-दूसरे के हो गए।

इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया कि युवक व युवती दोनों अलग-अलग धर्म के हैं और दोनों बालिग भी हैं। दोनों ने पूर्व में शादी कर लिया था। परिजनों को समझा-बुझाकर राजी करा दिया गया है। प्रेमी-प्रेमिका को कोर्ट मैरिज के बाद अन्य कानूनी संरक्षण देने का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed