फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Panchayat elections: data being collected for delimitation

पंचायत चुनाव : परिसीमन के लिए जुटाए जा रहे आंकड़े

Thu, 10 Dec 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: data being collected for delimitation
पंचायत चुनाव : परिसीमन के लिए जुटाए जा रहे आंकड़े
विज्ञापन

- 12 से 21 दिसम्बर के बीच निर्वाचन क्षेत्र की प्रस्तावित सूची बनेगी
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। पंचायत चुनाव के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जनसंख्या के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। शुक्रवार से प्रस्तावित सूची बनाने का कार्य शुरू होकर 21 दिसम्बर तक पूरा होगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद तीन से छह जनवरी के बीच निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण करते हुए अंतिम सूची का प्रकाशन हो जाएगा। इसके बाद आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसम्बर को पूरा हो रहा है। फरवरी में क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का कार्यकाल भी पूरा हो जाएगा। अगले निर्वाचन के लिए पंचायतीराज विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पिछले वर्ष जिले में पांच नई नगर पंचायतों के गठन व एक नगर पालिका व एक नगर पंचायत के सीमा विस्तार के चलते 46 ग्राम पंचायतों का वजूद अब समाप्त हो चुका है। पहले इन ग्राम पंचायतों के अवशेष हिस्सों का बगल की अन्य ग्राम पंचायतों में समायोजन किया गया। इसके बाद नए सिरे से ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण होना है। निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत से ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का विवरण मांगा था। हालांकि ये आंकड़े 11 दिसम्बर तक ही जुटाने का समय दिया गया था, लेकिन अभी सभी ग्राम पंचायतों का विवरण एकत्रित नहीं हो सका है। अब शुक्रवार 12 दिसम्बर से निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण भी शुरू होना है। डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि अधिकांश ग्राम पंचायतों से आंकड़े जुटा लिए गए हैं। अगले दो दिन में निर्वाचन क्षेत्रों की प्रस्तावित सूची बनाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। 21 दिसम्बर तक प्रस्तावित सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद 22 से 26 दिसम्बर के बीच प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। 27 दिसम्बर से दो जनवरी के बीच आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद तीन से छह जनवरी के बीच अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

दावेदारों ने शुरू की भागदौड़
पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायत को छोड़कर अन्य पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में नेताओं ने अपना संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। चूंकि निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण पिछली जनसंख्या के आधार पर ही होना है, इसलिए बहुत अधिक परिवर्तन की गुंजाइश नहीं है। लिहाजा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने घर-घर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछना शुरू कर दिया है। इस बार राजनीतिक दल भी पंचायत चुनाव में हिस्सा लेंगे, लिहाजा उनके कार्यकर्ताओं की भागदौड़ अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed