{"_id":"6a39a1226d2501d8480a510f","slug":"panchayat-community-hall-to-be-built-in-kanthichhapra-141-crore-to-be-spent-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-162280-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कंठीछपरा में बनेगा पंचायत उत्सव भवन, खर्च होंगे 1.41 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कंठीछपरा में बनेगा पंचायत उत्सव भवन, खर्च होंगे 1.41 करोड़
Tue, 23 Jun 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पंचायत उत्सव भवन योजना के तहत विशुनपुरा ब्लॉक के कंठीछपरा का चयन किया गया है।
इस वित्तीय वर्ष में 1.41 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत में भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि चयन के बाद डीपीआर बनेगी।
पंचायत उत्सव भवन निर्माण के लिए कम से कम 3000 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता होगी। भवन का निर्मित क्षेत्र बिल्टअप एरिया 522 वर्गमीटर होगा।
भवन में बड़ा हाल एवं मंच बनाया जाएगा, जहां लगभग 100 लोग एक साथ बैठ सकेंगे। ग्रामीणों के सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें, सांस्कृतिक आयोजन, प्रशिक्षण कार्यक्रम और अन्य सामुदायिक गतिविधियां यहां आयोजित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
भवन में दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसमें दिव्यांगों के लिए रैंप, अलग शौचालय तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा पुरुष और महिला शौचालय, रसोईघर तथा अन्य आवश्यक कक्षों का निर्माण भी प्रस्तावित है। भवन का निर्माण शासन द्वारा स्वीकृत मानक डिजाइन के आधार पर कराया जाएगा। तकनीकी स्वीकृति और निर्माण कार्य जिला पंचायत की देखरेख में होगा। शासन की तरफ से तकनीकी टीम आई है।