{"_id":"6320cb23bdc3434c5123c595","slug":"padyatra-from-arunachal-reached-kushinagar-kushinagar-news-gkp450401027","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर पहुंची अरुणाचल से निकली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर पहुंची अरुणाचल से निकली पदयात्रा
विज्ञापन
कुशीनगर पहुंची अरुणाचल से निकली पदयात्रा।
- फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर पहुंची अरुणाचल से निकली पदयात्रा
पडरौना। अरुणाचल प्रदेश से निकली पदयात्रा मंगलवार को कुशीनगर पहुंची। अरुणाचल अगेंस्ट करप्शन (एएसी) के सदस्य अरुणाचल प्रदेश में एक हजार करोड़ का भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर विरोध जता रहे हैं।
एएसी की चेयरमैन तोको शीतल का आरोप है कि प्रदेश में एक हजार करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू की भी संलिप्तता है। इसकी जांच कराने की कई बार मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनकी मांग है की इसकी सीबीआई से जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध में ही पदयात्रा निकाली गई है, जो अरुणाचल प्रदेश से चलकर कोलकाता, बिहार होते हुए कुशीनगर पहुंची।
पदयात्रा दिल्ली में जाकर धरना में तब्दील हो जाएगी। एएसी के सदस्य दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे और भ्रष्टाचार के विरोध में सीबीआई जांच की मांग करेंगे। इस दौरान तामे तुबिन, केक्पे लौम्बी आदि मौजूद रहे।