{"_id":"69090561c708cefda00433fc","slug":"padraunas-rahul-becomes-head-coach-in-ayodhya-premier-league-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148324-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अयोध्या प्रीमियर लीग में मुख्य कोच बने पडरौना के राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अयोध्या प्रीमियर लीग में मुख्य कोच बने पडरौना के राहुल
Tue, 04 Nov 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित होने वाली अयोध्या प्रीमियर लीग में पडरौना निवासी राहुल गुप्ता को बेतवा ब्लास्टर्स टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। राहुल लंबे समय से क्रिकेट से जुड़े विविधि खेल कार्यक्रमों से जुड़े हैं।
अयोध्या प्रीमियर लीग का आयोजन अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें बेतवा ब्लास्टर्स टीम का कोच बने राहुल खेल विभाग के अधीन चौक स्टेडियम लखनऊ में क्रिकेट के मुख्य कोच के रूप में कार्यरत हैं। वे इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय टीम, सचिवालय टीम, स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल के कोच और चयनकर्ता भी रह चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।