{"_id":"65a5a1d1e90912bcaa092322","slug":"padrauna-team-is-in-the-final-after-defeating-varanasi-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-11044-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वाराणसी को हराकर पडरौना की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वाराणसी को हराकर पडरौना की टीम फाइनल में
Tue, 16 Jan 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज(कुशीनगर)। कस्बे के भटवलिया स्थित फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही 30वीं राजा इंद्रजीत प्रताप बहादुर शाही ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच पडरौना एवं वाराणसी के बीच खेला गया। पडरौना ने वाराणसी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को दोपहर एक बजे से पडरौना व चक्रधरपुर रेल के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
सोमवार को कंक्रीट क्लब पडरौना एवं बनारस स्पोर्टिंग क्लब वाराणसी के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। खेल के मध्यांतर तक दोनों ही टीमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर जवाबी हमले करती रहीं, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सकीं। मध्यांतर के बाद पडरौना के सुजीत ने गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। वाराणसी की टीम लगातार पडरौना पर जवाबी हमले करती रही, लेकिन उसके खिलाड़ी पडरौना के रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाए। इस तरह पडरौना की टीम 1-0 से विजयी रही। मैच के मुख्य अतिथि डॉ. पुनीत राय रहे।
इस दौरान विजय राय, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, फाजिलनगर नगर पंचायत के चेयरमैन शत्रुमर्दन शाही, ओपी सिंह, जितेंद्र सिंह पटेल, अभिषेक आनंद, हरिकेश यादव, अलाउद्दीन अंसारी, आलोक मिश्रा, भीम गुप्ता, पीएन पांडेय, अंजनी सिंह, आलोक मिश्रा, राजू सिंह पटेल, रमाकांत पटेल, महेश सिंह कुशवाहा, जाबिर अली आदि मौजूद थे।