फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Padrauna Municipality gets award for excellent performance in PM Swanidhi Scheme

Kushinagar News: पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पडरौना नगर पालिका को मिला पुरस्कार

Fri, 13 Sep 2024 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Padrauna Municipality gets award for excellent performance in PM Swanidhi Scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना को धरातल पर सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रदेश के निकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगर पालिका पडरौना को नगर निकाय निदेशालय की ओर से पुरस्कृत किया गया है। निदेशालय की ओर से पालिका के ईओ संतराम सरोज को सम्मानित भी किया गया।

पीएम स्वनिधि योजना के विभिन्न मापदंडों में प्रदेश के सभी निकायों में से मात्र 25 निकायों ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर स्वयं को स्थापित किया है। विभिन्न श्रेणियों में से सर्वाधिक में पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ पहुंचाने की केटेगरी में नपा पडरौना के ईओ संतराम सरोज को प्रदेश के नगर विकास मंत्री डॉ. एके शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। नगर पालिका पडरौना को पुरस्कृत किए जाने पर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका पडरौना में शत-प्रतिशत सभी योजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन को इससे लाभान्वित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed