फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Padrauna defeated Gopalganj by two goals in tie breaker.

Kushinagar News: पडरौना ने टाई ब्रेकर में गोपालगंज को दो गोल से हराया

Tue, 13 Feb 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Padrauna defeated Gopalganj by two goals in tie breaker.
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित शनीचरी खेल मैदान में आयोजित 44वीं सात दिवसीय अंतरराज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता का सोमवार को उद्घाटन हुआ। मैच में टाई ब्रेकर तक चले मुकाबले में पडरौना ने बिहार के गोपालगंज की टीम को दो गोल से हरा दिया।
विज्ञापन

संजय क्लब बरवाराजापाकड़ की तरफ से चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मुकाबले में 80 मिनट के प्रथम सत्र में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं तो 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। निर्णय ट्राई ब्रेकर के माध्यम से हुआ। टाई ब्रेकर में पडरौना की टीम ने दो गोल से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व्यवसायी रजनीश राय व विशिष्ट अतिथि नंदलाल चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मैच रेफरी खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, प्रमोद प्रसाद ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक महमूद अंसारी रहे।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रधान मुन्नीलाल प्रसाद, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed