फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Padraona's capture on rural cricket competition

ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता पर पडरौना का कब्जा

Mon, 26 Mar 2018 12:39 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 26 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Padraona's capture on rural cricket competition
ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता पर पडरौना का कब्जा - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी में चल रहे सूर्य महोत्सव के दौरान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय कुशीनगर ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें कप्तानगंज और पडरौना के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। पडरौना की टीम ने कप्तानगंज को चार विकेट से पराजित कर कप पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार पडरौना के राहुल को दिया गया। 
विज्ञापन


कप्तानगंज टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर के खेल में कप्तानगंज की टीम नौ विकेट खोकर महज 73 रन के स्कोर पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पडरौना की टीम ने 10वें ओवर में ही चार विकेट शेष रहते ही 74 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। पडरौना के किशन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जबकि रंजीत व नीरज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद व उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये समेत कप देकर पुरस्कृत किया गया। इससे पहले प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। वहीं मंत्री की ओर से सूर्य महोत्सव में लगाए गए कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके बाद किसान मेले का समापन हो गया। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सूर्य महोत्सव अपना उद्देश्य हासिल करने में सफल रहा। यह आयोजन समिति की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। महोत्सव के माध्यम से यहां की ख्याति दूर-दूर तक फैले तथा विकास के नए मापदंड तैयार हो। उन्होंने सरकार की ओर से सूर्य मंदिर के निकट देव तालाब के सुंदरीकरण की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed