फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Paddy purchased 6.33 percent more than target

लक्ष्य से 6.33 फीसदी अधिक खरीदी गई धान

Sat, 09 Jan 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchased 6.33 percent more than target
लक्ष्य से 6.33 फीसदी अधिक खरीदी गई धान
विज्ञापन

धान खरीद के लिए छह एजेंसियों के बनाए गए हैं 73 क्रय केंद्र
]पडरौना। शासन की तरफ से सख्ती किए जाने के बाद जिले में धान की खरीद काफी अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। विपणन विभाग का दावा है कि इस वर्ष लक्ष्य से 6.33 फीसदी अधिक धान की खरीद कर ली गई है। जबकि सत्र 28 फरवरी को खत्म होगा, लेकिन धान खरीद का लक्ष्य समय सीमा के भीतर ही पूरा कर लिया गया है। अभी इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।
मौजूदा विपणन वर्ष में धान खरीद के लिए शासन की तरफ से 75 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। इस कार्य के लिए खाद्य विभाग के 14, भारतीय खाद्य निगम का एक, पीसीएफ के 24, यूपी एग्रो के तीन, एनसीसीएफ के पांच और पीसीयू के 26 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन छह एजेंसियों को मिलाकर कुल 73 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। शुरुआती दो महीने धान खरीद की गति काफी सुस्त रही, जिस पर शासन ने नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद एडीएम, एसडीएम और विपणन विभाग ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर कड़ी चेतावनी देते हुए क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा का ख्याल रखने के साथ धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से सरकारी रिकार्ड में अब तक जो धान खरीद दर्शाई गई है, वह काफी संतोषजनक है। धान की खरीदारी लक्ष्य से 6.33 फीसदी अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने बताया कि धान खरीद इस वर्ष लक्ष्य से छह फीसदी से अधिक हो चुकी है। अभी 28 फरवरी तक धान खरीद होगी।
किस एजेंसी ने कितना खरीदा धान-
एजेंसी का नाम- धान खरीद (मीट्रिक टन में)
खाद्य विभाग- 12990.52
भारतीय खाद्य निगम- 376.56
पीसीएफ- 22954.09
यूपी एग्रो- 2566.67
एनसीसीएफ- 3192.56
पीसीयू- 37668.66
योग- 79749.06
धान खरीद का लक्ष्य शासन से निर्धारित होता है। धान खरीद का लक्ष्य कम मिला था तथा लक्ष्य के अनुरूप समय से खरीदारी के लिए सभी एजेंसियों और केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। जिन किसानों के पास धान उपलब्ध है, उनसे अभी धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्यवासिनी राय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed