{"_id":"6526f3ebb145a8fd45002a64","slug":"overhead-tank-built-15-years-ago-became-useless-without-use-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-5947-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना उपयोग के ही निष्प्रयोज्य हो गया 15 वर्ष पूर्व बना ओवरहेड टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना उपयोग के ही निष्प्रयोज्य हो गया 15 वर्ष पूर्व बना ओवरहेड टैंक
विज्ञापन
रहसू जनोवीपट्टी गांव में 15 वर्ष पूर्व जल निगम द्वारा लगाया गया ओवर हेड टैंक जो अब मृत घोषित कर
- रहसू जनोवीपट्टी गांव में जलनिगम की तरफ से वर्ष 2007 में बना था ओवरहेड टैंक, वर्ष 2022 में घाेषित हो गया निष्प्रयोज्य
जौरा बाजार। ग्राम रहसू जनोवी पट्टी में करीब 15 वर्ष पूर्व बने ओवरहेड टैंक का बिना उपयोग किए ही जल निगम ने निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया है। अब यहां दूसरा ओवरहेड टैंक स्थापित करने की तैयारी है। गांव के लोगों का कहना है कि ओवरहेड टैंक के निर्माण में खर्च हुआ सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। अब निगम दोबारा ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए धन खर्च करने में जुटा है।
रहसू जनोवी पट्टी गांव के लोगो को शुद्ध पेजयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 15 वर्ष पूर्व जल निगम की तरफ से गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। ग्राम सभा के पुरैना, पश्चिम टोला, बाबू टोला, मठिया टोला, दूबे पट्टी, पूरब टोला, शिवराज पट्टी, मुसहर टोला, बनकटा, झगरु भगत टोला, धोबी टोला, बाजार टोला, हरिजन टोला, राजा राव टोला में पानी आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। पाइप बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को अब तक दुरूस्त नहीं किया गया। यहां तक कि इन गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। गांव के लोगों की नाराजगी के बाद वर्ष 2007 में इस ओवरहेड टैंक से पानी आपूर्ति शुरू कर कुछ टोले तक पेयजल आपूर्ति शुरू तो हुई, लेकिन कुछ माह बाद ही वह खराब हो गया। लंबे समय तक पानी आपूर्ति नहीं होने से जलापूर्ति के लिए बिछी पाइप खराब हो गई हैं। इस ओवरहेड टैंक के देखभाल के लिए यहां तैनात आपरेटर विनेशर कुशवाहा को 27 माह का वेतन भी नहीं मिला है। अब उसी गांव में नमामि गंगे परियोजना के तहत नई पानी टंकी लगाने की तैयारी है। इसके लिए पुन: गांव मुख्य मार्ग और गलियों में पाइप बिछाने काम किया जा रहा है।
जब टंकी में पानी भरा जाता था। उस समय पानी टंकी के पास से चारों तरफ पाइप के सहारे पानी की आपूर्ति की जाती थी। सभी टोलों के लिए पानी भी चलता था। लेकिन बीच में पानी कहां जाता था इसका पता ही नही चलता था।
विज्ञापन
- अरविंद सिंह पूर्व प्रधान
ग्राम सभा रहसू जनोवी पट्टी जल निगम की तरफ से पानी आपूर्ति का निर्धारित समय समाप्त हो गया है। उस योजना को ही मृत घोषित कर दिया गया है।
- सुमित वर्मा, सहायक अभियंता, जल निगम
यह एक गंभीर मामला है। केवल 15 वर्ष में ही इतने बड़े प्रोजेक्ट को इस स्तर पर पहुंचा दिया गया है। इसकी विभागीय मंत्री से शिकायत कर जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक, फाजिलनगर