फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Outside youth was making payment, DPRO asked for clarification

Kushinagar News: बाहरी युवक कर रहा था भुगतान, डीपीआरओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 08 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Outside youth was making payment, DPRO asked for clarification
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के दांदोपुर गांव के पंचायत भवन पर मंगलवार को एक बाहरी युवक की तरफ से विकास कार्यों के धन का भुगतान करने का वीडियो व फोटो वायरल हो गया।
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने एडीओ पंचायत, सचिव और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। जिम्मेदारों की तरफ से जवाब देने के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

शासन का निर्देश है कि पंचायत भवन पर बैठकर सचिव, ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक ही भुगतान कर सकते हैं। लेकिन गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को दांदोपुर पंचायत भवन पर एक बाहरी युवक बैठकर भुगतान करते देखा गया। उसका कुर्सी पर बैठकर भुगतान करते हुए किसी ने वीडियो व फोटो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी शिकायत भी गांव के ही किसी व्यक्ति ने किया था। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था, एडीओ पंचायत, सचिव और ग्राम प्रधान को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर उनका जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed