{"_id":"6ad3ddc0c0880e7fda01865d","slug":"outpost-in-charge-and-constable-suspended-for-failing-to-take-action-against-cannabis-sales-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170451-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांजा बिक्री पर कार्रवाई नहीं करने पर चौकी इंचार्ज व सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांजा बिक्री पर कार्रवाई नहीं करने पर चौकी इंचार्ज व सिपाही निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी खड्डा (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में गांजा बिक्री की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करना छितौनी चौकी इंचार्ज विवेकानंद तिवारी और सिपाही हरेराम यादव को भारी पड़ गया। मामले की जांच में लापरवाही सामने आने पर एसपी केशव कुमार ने दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पुलिस ने गांजा बेचने के आरोपी बृजभान उर्फ मुन्ना जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली गांव निवासी बृजभान जायसवाल हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे पर स्थित एक दुकान से कथित तौर पर गांजा बेच रहा था। इसकी शिकायतें मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही थी। मामला एसपी तक पहुंचने पर उन्होंने एसओजी से जांच कराई।
गांजा बिक्री की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर 846 ग्राम गांजा बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।