फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   outcry over increase in power cuts

बेहिसाब कटौती से शहर में मचा हाहाकार, उमस भरी गर्मी और लॉकडाउन के दौरान बिजली गुल होने से हर वर्ग परेशान

Sat, 18 Jul 2020 06:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
outcry over increase in power cuts
पडरौना में विद्युत समस्या के निराकरण के लिए एक्सईएन से वार्ता करते लिए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्? - फोटो : KUSHINAGAR
बेहिसाब कटौती से शहर में मचा हाहाकार, उमस भरी गर्मी और लॉकडाउन के दौरान बिजली गुल होने से हर वर्ग परेशान
विज्ञापन

पडरौना। बेहिसाब कटौती से शहरियों में हाहाकार मच गया है। तीन दिन से बार-बार फाल्ट से पडरौना व रविंद्रनगर उपकेंद्र से 33 हजार केवी की आपूर्ति ठप हो जा रही है। शुक्रवार को दिन में जिला मुख्यालय तो रात में पडरौना शहर की आपूर्ति ठप रही। शनिवार शाम करीब चार बजे तक दोनों जगह सप्लाई बाधित रही।
बीते तीन दिनों से हो रही चिलचिलाती धूप की वजह से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शासन की तरफ से शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इसके चलते लोगों को अपने-अपने घरों में ही रहना है। ऐसे में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रात में बिजली नहीं होने के चलते गर्मी से बेहाल लोग रात भर जाग रहे हैं और दिन में दरवाजे पर बैठक कर किसी तरह उमस भरी गर्मी के बीच दिन काट रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। इसके अलावा बिजली नहीं होने से मोबाइल समेत अन्य बिजली के उपकरण भी पूरी तरह बंद हो जा रहे हैं। शनिवार को भी बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में लगे रहे। शाम को फाल्ट ठीक हुआ तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन दो घंटे बाद करीब पांच बजे फिर बिजली के तार में कहीं फाल्ट हो गया, जिससे बिजली गुल हो गई, लेकिन कुछ देर बाद ही फाल्ट को सही कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

पडरौना के एसडीओ नरेंद्र यादव ने बताया कि उमस भरी गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ी है। ओवरलोड के चलते विद्युत उपकेंद्र को मिलने वाली 33 हजार केवी की आपूर्ति ठप हो जा रही है। इसे सही करने में बिजली निगम के कर्मचारी पूरी तत्परता से लगे हैं। शीघ्र ही फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली समस्या के निराकरण के लिए एक्सईएन से की मुलाकात
पडरौना। सदर विधान सभा क्षेत्र में बिजली समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ आरके मौर्य शनिवार को एक्सईएन से मिले। उन्होंने बिजली समस्या से क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाने की मांग की।
आरके मौर्य ने कहा कि बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से जनता परेशान है। ऐसे में कभी हाई वोल्टेज तो कभी लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट होने से पडरौना विधानसभा क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। इन समस्याओं का समाधान शीघ्र होना चाहिए। इस दौरान विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, नीरज तिवारी, विपिन पांडेय आदि मौजूद रहे।

एक्सईएन विद्युत का घेराव कल
पडरौना। बिजली समस्याओं को लेकर सोमवार को एक्सईएन पडरौना का घेराव किया जाएगा। नगरपालिका पडरौना के मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि सरकार विद्युत निगम की हर मांग पूरी कर रही है। इसके बाद भी इस भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति में आने वाली समस्याएं समझ से परे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed