फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Organized mass Rudrabhishek

Kushinagar News: सामूहिक रुद्राभिषेक का किया आयोजन

Sat, 22 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Organized mass Rudrabhishek
कसया। शिव शक्ति सनातन धर्म रक्षक वाहिनी के तत्वावधान में नगर स्थित श्रीराम जानकी मठ मंदिर परिसर में शुक्रवार को सामूहिक रूद्राभिषेक का आयोजन हुआ। इसमें 101 जोड़ों ने भाग लिया। आचार्य पं. कृष्ण कांत ओझा, रजनीकांत दूबे, प्रवीण दूबे व राजाराम पांडेय ने विधि विधान पूर्वक गंगाजल, दूध, धतूरा, भांग, दूब, भस्म, शहद, घी, गुलाल, बेलपत्र आदि सामग्री से नर्वदेश्वर शिवलिंग के साथ पूजन कराया। इस दौरान शिव भक्तों ने परिवार सहित समाज के कल्याण की कामना किया। संरक्षक पं. अशोक उपाध्याय ने कहा कि श्रावण मास में शिवलिंग का विधि पूजन करने से मनुष्य धनधान्य, विद्या व मोक्ष की प्राप्ति करता है। सामूहिक रुद्राभिषेक का बड़ा महत्व है। इससे न केवल व्यक्तिगत लाभ मिलता है, बल्कि लोककल्याण भी होता है। प्रभुनाथ पांडेय, शिवम सिंह, अरुण गुप्ता, फुलेश्वर गुप्त, विशाल वर्मा, पिंटू सिंह, अंश पांडेय, उमेश राव, अर्चना सिंह, अंकित गुप्ता, अन्नू पांडेय, नीतू शर्मा, रंजना, रत्ना, मालती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed