फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Opposition to Construction on China Baba Buddha Vihara Land... Settlement Reached at Police Station

Kushinagar News: चीना बाबा बुद्ध विहार की भूमि पर निर्माण का विरोध...थाने में समझौता

Wed, 25 Mar 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Opposition to Construction on China Baba Buddha Vihara Land... Settlement Reached at Police Station
रामाभार स्तूप के समीप चीना बाबा बुद्ध बिहार पर निर्माण कार्य को लेकर गहमा गहमी करते भीम आर्मी औ
कसया। परिनिर्वाण स्थली में रामाभार स्तूप के समीप चीना बाबा बुद्ध विहार की भूमि पर प्रसाधन निर्माण को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। निर्माण कार्य का विरोध कर रहे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और नपा कर्मचारी आमने-सामने आ गए। इससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, नगरपालिका ईओ और एसएचओ ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस भूमि को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इसी बीच नपा ने पहले वहां कूड़ा वाहन खड़ा करना शुरू किया और अब बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव की तैयारियों के तहत उत्तरी हिस्से में निर्माण शुरू करा दिया। कुछ लोगों ने सोमवार को एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण रोकने की मांग की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या लाल और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। नगरपालिका कर्मचारियों ने आपत्ति जताई। उसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचीं ईओ अंकिता शुक्ला ने तहसीलदार धर्मवीर सिंह को स्थिति से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने हालात का जायजा लिया और अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों जिलाध्यक्षों को हिरासत में लेकर कसया थाने भेज दिया। उसके बाद मौके पर शांति बहाल हो सकी। थाने में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed