फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Opponents eye ancestral land; cultivator appeals for justice.

Kushinagar News: पुश्तैनी जमीन पर विरोधियों की नजर, काश्तकार ने लगाई न्याय की गुहार

Sun, 28 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Opponents eye ancestral land; cultivator appeals for justice.
रविन्द्र नगर थाना पर फरियाद सुनते नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा,राजस्व कर्मी योगेंद्र गुप्ता व् अन्
पडरौना। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जमीन, नाली व रास्ते के विवादों की तादाद अधिक रही।अपनी पुश्तैनी और जायज जमीन पर विरोधियों की तरफ से जबरन हक जताए जाने से परेशान काश्तकार ने अधिकारियों के सामने गुहार लगाई। कहा, साहब! कागजों में जमीन हमारी है लेकिन विरोधी इसे अपनी बताकर हमें परेशान कर रहे हैं। खाव खड्डा के देवनारायण ने समाधान दिवस में अपनी पीड़ा सुनाई। उनका आरोप है कि राजस्व अभिलेख में जमीन उनके नाम है, उस पर गांव के ही कुछ लोग नजरें गड़ाए हैं। जब भी अपनी जमीन पर जाता है,गोलबंद होकर उसे रोक देते हैं और कहते हैं यह जमीन तुम्हारी नहीं है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरा मामला नोनिया पट्टी का है। जहां के निवासी प्रहलाद ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि पहले से जहां पर रास्ता चला आ रहा है,वहां अब उनके विरोध रास्ता नहीं होने की बात कहते हुए चलने से मना कर रहे हैं। उसने प्रशासन को मौका मुआयना कर सही-गलत का निर्णय करने की गुहार लगाया है। पडरौना कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान में कुल 16 मामले दर्ज हुए। उनमें से मौके महज तीन का ही निस्तारण हो सका। शेष को उनसे जुड़े विभागों को निस्तारण करने के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर एसडीएम आशुतोष कुमार, सीओ अजय सिंह सहित राजस्व व पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार, थाना समाधान दिवस में सिर्फ तीन शिकायतें ही दर्ज हुईं। तीनों मामले राजस्व से जुडे़ थे। जिसे निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को भेज दिया गया। मौके पर एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे। गोड़रिया प्रतिनिधि के अनुसार, समाधान दिवस में 15 मामले दर्ज हुए। जिसमें भूमि विवादों से जुड़े मामले अधिक रहे। तहसीलदार राजेश कुमार ने आए मामलों का राजस्व एवं पुलिस कर्मियों से गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। हालांकि मौके पर निस्तारण शून्य रहा। मौके पर थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र सहित राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 14 मामले आए। जिसमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। ग्राम सभा हरपुर मछागर निवासी सरस्वती देवी ने प्रार्थना पत्र सौंपकर कहा कि मेरे हिस्से कि खेती में धान की रोपनी नहीं होने दिया जा रहा है। आरोप था कि वह मामले के निस्तारण के लिए दूसरी बार थाने पर आई थी।

नगर पंचायत क्षेत्र मोबिन ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी खेती बसहिया उर्फ कप्तानगंज में है। खेत के बगल से चक मार्ग है। उस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद के सुनवाई नहीं हुई तो थाना समाधान दिवस में पहुंचा हूं। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, नायब तहसीलदार शिव कुमार मिश्रा व एसओ धीरेंद्र राय की मौजूदगी में शिकायतों की सुनवाई की गई। सेंदूरिया गांव निवासी जितेंद्र गुप्ता व बिजेंद्र गुप्ता ने जिला पंचायत की तरफ से कराए जा रहे नाली निर्माण से उनके खेतों में पानी न जाए, प्रार्थना पत्र सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग की है। नारायणपुर गांव में भूमि विवाद के मामले में लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed