फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Operation of Gomtinagar-Chhapra Kachari Express started

Kushinagar News: गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस का संचालन शुरू

Fri, 26 Jan 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Operation of Gomtinagar-Chhapra Kachari Express started
तमकुहीरोड। कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर बीते चार जनवरी से निरस्त चल रही गोमतीनगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन का बृहस्पतिवार से नियमित संचालन शुरू हो गया। यह ट्रेन चार से निरस्त थी।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर कोहरे के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने सुबह पांच बजे नकहा जंगल से सिवान और शाम में सात बजे सिवान से नकहा जंगल तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन और सुबह में साढ़े पांच बजे थावे से कप्तानगंज और दिन में दस बजे कप्तानगंज से थावे तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक के लिए निरस्त कर किया है। इसी तरह गोरखपुर से भोर में नियमित गोरखपुर से पाटलिपुत्र और रात में पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली मेल पैसेंजर ट्रेन को भी 29 फरवरी तक फेरा घटाकर सप्ताह में मात्र तीन दिन चलाया जा रहा है, जबकि बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-जाफराबाद के बीच यार्ड रिमॉडलिंग व दोहरीकरण को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने इस रूट पर नियमित छपरा कचहरी से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को चार जनवरी से 22 जनवरी कर दिया गया था। 23 और 24 जनवरी को इसे एक-एक फेरा चलाया गया। बृहस्पतिवार से इसका नियमित संचालन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन तमकुहीरोड स्टेशन पर दो घंटे विलंब से सुबह 7:06 बजे पहुंची, तो कई दिनों बाद स्टेशन यात्रियों से गुलजार नजर आया। क्षेत्र के दुर्गेश मद्धेशिया, राहुल सोनी, संजय राय, अभिषेक शुक्ल, आदित्य वर्मा, श्रीदयाल मिश्र आदि का कहना था कि इस रूट की यह सर्वाधिक उपयोगी ट्रेन है। इसका संचालन नियमित हो जाने से यात्रियों की लखनऊ तक की राह अब आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed