फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Open wheel of moving bus, accident avoided due to driver's wisdom

Kushinagar News: चलती बस का खुला पहिया, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा

Wed, 03 Jul 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Open wheel of moving bus, accident avoided due to driver's wisdom
गंगुआ बाजार। दिल्ली के आनंद विहार से सिवान जा रही डबल डेकर बस का पहिया गंगुआ मोड़ के पास खुल गया। चालक ने सूझबूझ से किसी तरह बस को रोक लिया और हादसा बच गया।
विज्ञापन

बिहार के सिवान से दिल्ली व दिल्ली से यात्रियों को लेकर सिवान जाने वाली डेली सर्विस की आनंद विहार बस मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे समउर-तमकुही मार्ग से गुजर रही थी। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गंगुआ मोड़ के पास बस का पिछला पहिया खुल गया। बस की गति इतनी तेज थी कि पहिया कुछ दूरी पर जाकर पेड़ से टकराकर रुका। बस में 88 लोग सवार थे। गनीमत रही कि बारिश के नाते सड़क खाली थी। बस का पहिया खुलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह बस को रोक लिया। घटना की सूचना पर पहुंची समउर बाजार चौकी की पुलिस ने बस यात्रियों का हाल जाना। चौकी इंचार्ज समउर राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। कोई जनहानि नहीं हुई है। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed