{"_id":"68f1528d9fc7cb3e3e0e5703","slug":"opd-will-be-operated-in-the-block-premises-itself-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147325-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ब्लाॅक परिसर में ही संचालित होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ब्लाॅक परिसर में ही संचालित होगी ओपीडी
Fri, 17 Oct 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
लोगों से बातचीत करते हाटा विधायक मोहन वर्मा।स्रोत-सोशल मीडिया
सुकरौली। कस्बे के पीएचसी के ध्वस्तीकरण के लिए उठे विवाद को लेकर वृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक, सीएमओ, तहसीलदार, ब्लाक के अधिकारी सहित नगर के चेयरमैन की बीच बैठक हुई।
विधायक मोहन वर्मा की पहल पर जर्जर हुए पीएचसी को ध्वस्त कर नए भवन के निर्माण होने तक अस्पताल की ओपीडी ब्लाक परिसर के ही क्षेत्र पंचायत के भवन में संचालित करने का निर्देश दिया गया। सुकरौली पीएचसी जर्जर हालत में है। विभागीय स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में है।
इसके तहत एक हफ्ते पहले सीएमओ ने कस्बे के पीएचसी के नवनिर्माण होने तक कि प्रक्रिया पूर्ण होने तक ओपीडी तीतिला में और प्रसव की व्यवस्था को देवतहां सीएचसी में कराने का निर्देश दिया था। बाद पीएचसी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी तीतिला स्थित स्वास्थ्य विभाग के भवन पर ओपीडी करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
इसकी सूचना के बाद चेयरमैन राजनेति कश्यप ने पीएचसी पहुंचकर सांसद, विधायक के आने तक ओपीडी उसी परिसर में संचालित करने का एक वीडियो वायरल किया था इउन्होंने 16 अक्तूबर को लोगों को पहुंचने का अपील भी किया था।
सीएमओ तहसीलदार विधायक मोहन वर्मा सहित कई भाजपा नेता पीएचसी पहुंचकर भवन का निरीक्षण किये।निरीक्षण के बाद एक ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान के कक्ष में भाजपा नेता महेंद्र पासवान की मौजूदगी में बैठक हुई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पीएचसी के नए भवन को बनने तक ब्लाक परिसर के क्षेत्र पंचायत कक्ष में ओपीडी का संचालन होगा।
इसपर सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को भवन का वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट भेजने तक पहले जैसे संचालित हो रही व्यवस्थाओं को कुछ और दिन ऐसे ही संचालित करने का निर्देश दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, वरुण जायसवाल आदि मौजूद रहे।