फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   OPD empty in district hospital, patient upset

डॉक्टरों के पद तो पर्याप्त, तैनाती बहुत कम है

Wed, 29 Sep 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
OPD empty in district hospital, patient upset
जिला अस्पताल में ओपीडी खाली, मरीज परेशान
विज्ञापन

डॉक्टरों के समय से कक्ष में नहीं रहने से बढ़ीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पर्याप्त पद स्वीकृत होने के बावजूद उपलब्धता कम है। उसमें भी ज्यादातर डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी में लग रही है, जिससे ओपीडी में मरीज परेशान रह रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों के कई कक्ष खाली थे और बाहर मरीज इंतजार कर रहे थे।
जिला अस्पताल में 25 पद के सापेक्ष सिर्फ 18 डॉक्टर तैनात हैं। इसके अलावा 12 महिला डॉक्टरों के पद हैं, जिसके सापेक्ष सिर्फ दो डॉक्टर तैनात हैं। नतीजा यह है कि ओपीडी में अनेक डॉक्टरों के बोर्ड तो नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके कक्ष खाली थे। बुधवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसा ही नजारा था। नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन सहित अन्य कई डॉक्टरों के कक्ष खाली थे। मरीज उनके कक्ष के बाहर बैठकर इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की संख्या कम हो गई है। इमरजेंसी ड्यूूटी के लिए चार ईएमओ मिले हैं, लेकिन उन्होंने अभी कार्यभार नहीं संभाला है। इस वजह से ओपीडी के डॉक्टर ही इमरजेंसी ड्यूटी में लगाई जा रही हैं। रात में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर दिन में नहीं आते। इसलिए असुविधा हो रही है। उपलब्ध संसाधनों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वीकृत पद
डॉक्टरों के पदों की बात करें तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का एक, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के दो, वरिष्ठ फिजीशियन, सीनियर रेडियोलॉजिस्ट, फिजीशियन, शल्यक, एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, वरिष्ठ पैथालॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, नेत्र सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ के एक-एक पद स्वीकृत हैं। इसी तरह ईएमओ पुरुष के चार, ईएनटी सर्जन का एक, चिकित्साधिकारी के तीन और दंत चिकित्सक के एक सहित 25 पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed