{"_id":"67520ecd5cbc22b422066385","slug":"opd-and-ot-will-start-soon-in-the-new-building-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-127727-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नए भवन में जल्द शुरू होगी ओपीडी और ओटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नए भवन में जल्द शुरू होगी ओपीडी और ओटी
Fri, 06 Dec 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में चार मेजर और एक माइनर ओटी(आपरेशन थिएटर) का निर्माण हुआ है। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों की टीम बृहस्पतिवार को कुशीनगर पहुंची। टीम के साथ मेडिकल कॉलेज के तीन सर्जन ओटी में की गई व्यवस्था का हाल जाना। कुछ कमियां मिलने पर डॉक्टरों और इंजीनियरों के बीच वार्ता हुई, जिसे तत्काल ठीक कराने का आश्वासन दिया गया। नए साल में नए भवन में ओपीडी शुरू हो जाएगी। साथ ही और मरीजों का ऑपरेशन भी होने लगेगा।
मेडिकल कॉलेज के नए भवन का काम लगभग पूरा हो चुका है। पुराने भवन में दो ओटी वर्तमान में संचालित हो रही है, लेकिन नए ओपीडी भवन में पांच ओटी बनाया गया है। इसमें चार मेजर और एक माइनर ओटी है। कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों की टीम दोपहर में कुशीनगर पहुंची। प्राचार्य से मुलाकात करने के ओटी में पहुंची। साथ में मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ. राजीव शाही के नेतृत्व में तीन और डॉक्टर मौजूद रहे। हाईटेक तरीके से बनाए गए ओटी की जानकारी इंजीनियरों की टीम ने डॉक्टरों को दिया। डॉक्टरों के अनुसार ओटी में लगी मशीनें व थोड़ी व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है, जिसे इंजीनियरों ने इसी महीने पूरा करने का आश्वासन दिया। इस भवन का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया है, फिनिशिंग का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है, इसी महीने के अंत में इसे पूरा होने की उम्मीद है। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि इंजीनियरों की टीम के साथ मेडिकल कॉलेज के सर्जनों की टीम ने बनाए गए ओटी को देखा। सब कुछ ठीक मिला। थोड़ी बहुत कमी मिली, जिसे इंजीनियरों ने ठीक कराने का आश्वासन दिया। नए साल में ओटी चालू हो जाएगी।