{"_id":"652d84970e74db186d00c0b4","slug":"only-three-buses-will-run-between-padrauna-and-delhi-the-rest-are-spreading-pollution-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-6241-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पडरौना से दिल्ली के बीच चलेंगी सिर्फ तीन बसें, बाकी फैला रही प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पडरौना से दिल्ली के बीच चलेंगी सिर्फ तीन बसें, बाकी फैला रही प्रदूषण
विज्ञापन
-दिल्ली प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाली बीएस 4 की बसों की इंट्री पर लगाया रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दिल्ली प्रशासन ने सख्ती करते हुए प्रदूषण फैलाने वाली बीएस-4 बसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद कुशीनगर से दिल्ली संचालित होने वाली बसों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया है। वहां अब सिर्फ बीएस-6 श्रेणी की तीन बसें ही जाएंगी। रोडवेज के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बीएस-6 की और बसें मिलेंगी। इसके बाद लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत हो जाएगी।
पडरौना रोडवेज में कुल 42 बस संचालित हो रही हैं। इसमें दिल्ली के लिए पांच से अधिक बसे चलती थी। लेकिन दिल्ली प्रशासन की ओर से फरमान जारी किया गया कि सिर्फ बीएस-6 की बसों को इंट्री मिलेगी। बीएस-4 की बसों की इंट्री पर रोक लगा दिया गया है। क्योंकि यह बसें प्रदूषण फैलाती है। इस लिए पडरौना से चलने वाली अन्य बसों पर रोक लगा दिया गया है। इस लिए बीएस-6 की सिर्फ तीन बसों का संचालन दिल्ली तक किया जा रहा है। बाकी बसों को लोकल रूट पर लगा दिया गया है। इसे देखते हुए पडरौना रोडवेज को और बीएस-6 की बसें बहुत जल्द मिलने वाली हैं। रोडवेज के 42 बसों में 18 अनुबंधित, 24 रोडवेज की बसें हैं। इस बाबत एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि तीन बीएस-6 की बसे दिल्ली तक जाती हैं। बीएस-6 की और बसें जल्द मिलने वाली हैं। बाकी बसों को लोकल रूट और प्रदेश के अन्य जिलों में भेजा जाता रहा है।