फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   only one matter solved in tehsil diwas

तहसील दिवस में केवल एक मामला निपटा 

Tue, 19 Jul 2016 11:57 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 19 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
only one matter solved in tehsil diwas
कार्यक्रम - फोटो : santosh verma
पडरौना। तहसील दिवसों के जरिए जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण भले ही शासन की प्राथमिकता में हो, लेकिन कुशीनगर जिले में इसे लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है। मंगलवार को पडरौना में आयोजित तहसील दिवस डीएम, एसपी और सीडीओ की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इसमें पडरौना तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए 40 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन जिले के आला अधिकारियों की उपस्थिति के बावजूद सिर्फ एक ही फरियादी की शिकायत का निपटारा हो सका।
विज्ञापन


डीएम शम्भु कुमार, एसपी दीपक कुमार भट्ट, सीडीओ केदारनाथ सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन सहित कई अधिकारियों की मौजूदगी में तहसील दिवस की कार्रवाई शुरू हुई। त्वरित कार्रवाई की उम्मीद में फरियाद लेकर पहुंचे 40 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन मौके पर निपटारा केवल एक ही शिकायत का किया गया। अन्य मामले संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील दिवस में कहा कि अधिकारी जन समस्याओं का निस्तारण बिना किसी भेदभाव के करें। ऐसा प्रयास करें कि फरियादियों को दोबारा शिकायत लेकर आने की नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसीएमओ डॉ. लालता प्रसाद, बीएसए लालजी यादव, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, डीपीआरओ समरजीत यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, सीओ शशिशेखर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed