फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   only 12 wter cooler for 1.27 lakh people

Kushinagar News: 1.27 लाख आबादी के लिए महज एक दर्जन वाटर कूलर

Mon, 12 Jun 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
only 12 wter cooler for 1.27 lakh people
कुशीनगर पर्यटन स्थली में वाटर एटीएम से पानी तलाशता युवक।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

कूलर बाजार व भीड़ वाले अन्य इलाकों में जनप्रतिनिधियों और पालिका ने कराई थी वाटर कूलर की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर पालिका कुशीनगर के लोगों की प्यास कैसे बुझेगी ? जबकि जिले के 13 नगर निकायों में से सबसे बड़ी निकाय कुशीनगर के 27 वार्डों में एक लाख 27 हजार 851 लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक दर्जन ही वाटर कूलर मुहैया कराए गए हैं। ये वाटर कूलर भी नगर के कुछ वार्डों के चुनिंदा स्थलों पर ही लगे हुए हैं।
जून माह के दूसरे सप्ताह में मौसम का तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी में कुशीनगर नगर पालिका के लोगों की प्यास बुझाने में नगर में लगे वाटर कूलर नाकाम साबित हो रही है। हैरानी की बात यह है कि इन एक दर्जन वाटर कूलर में भी कहीं ठंडा पानी नहीं आने और कहीं पानी ही न आने की समस्या बरकरार है। भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। पीने के पानी के लिए बोतल के पानी पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर नगर पालिका के लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए एक दर्जन वाटर लगाए हैं। नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक लगे सभी वाटर कूलर संचालित हैं। गांव व देहात से शहर आने वाले लोगों को गर्मी में पीने का ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में लगे वाटर कूलर में से पालिका के वार्ड-21 बुद्धनगरी में ही चार वाटर कूलर बुद्ध इंटर कॉलेज के सामने, मुख्य प्रवेश द्वार, मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर और बुद्धा पार्किंग के सामने लगे हैं। इनमें कुछ ठंडा तो कुछ गर्म पानी दे रहे हैं। इसके अलावा एक वाटर कूलर वार्ड-20 शहीद भगत सिंह नगर के बुद्धा घाट स्थल पर लगा है, जो ठंडे पानी की जगह गर्म पानी दे रहा है।
कसया नगर के बस स्टैंड में लगा वाटर कूलर भी ठंडा पानी नही दे रहा है। लोगों का कहना है कि गर्म पानी देने से इस भीषण गर्मी में यह वाटर कूलर बेमतलब साबित हो रहा है।
कोट
लोगों को शीतल पेयजल मुहैया कराने के लिए नगर के अलग-अलग स्थलों पर एक दर्जन वाटर कूलर संचालित हैं। कहीं से कोई शिकायत आती है, तो उन्हें सही करा दिया जाता है। जो पानी ठंडा नहीं कर रहे हैं, उन्हें जल्द सही कराया जाएगा।
- प्रेमशंकर गुप्ता, ईओ नगर पालिका कुशीनगर

नगर के सार्वजनिक व भीड़ वाले स्थलों पर लगे हैं आठ वाटर कूलर
नगर पालिका के संचालित एक दर्जन वाटर कूलर के अतिरिक्त वर्तमान में आठ और वाटर कूलर लगवाने के लिए काम चल रहा है। इन आठ स्थलों में कसया थाना, तहसील, दीवानी न्यायालय, सिसवा महंथ कुटी, भरौली मंदिर, बुद्ध इंटर कॉलेज का स्टेडियम, नगर का पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कसया शामिल हैं। वहां जल्द वाटर कूलर लगेंगे। पालिका का कहना है कि नगर के प्रत्येक वार्डों में शीतल पेयजल मुहैया कराए जाने के लिए और वाटर कूलर स्थापित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजवाया जा रहा है। अनुमति व बजट मिलने पर नगर के 27 वार्डों को वाटर कूलर की सुविधा से संतृप्त किया जाएगा।


5 से 6.50 लाख रुपये है लागत
लोगों को ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए भीड़ वाले स्थलों पर वाटर कूलर लगाए जाते हैं। इनकी दो श्रेणियां हैं, बड़ा व छोटा। बड़े के लगाने में 6.50 लाख रुपये, जबकि छोटे को लगाने में पांच लाख रुपये खर्च होता है।
- प्रमोद त्रिपाठी, जेई जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed