फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   online verification completed of 18 staff

18 शिक्षक-कर्मियों का हुआ ऑनलाइन सत्यापन

Fri, 17 Jul 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
online verification completed of 18 staff
18 शिक्षक-कर्मियों का हुआ ऑनलाइन सत्यापन
विज्ञापन

पडरौना। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात 180 शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों में से 18 के प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया गया। शेष के प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड को ऑफलाइन भेजा गया है। इनके प्रमाणपत्रों के भी शीघ्र सत्यापन पूरा होने की उम्मीद है। अभिलेख जमा नहीं करने के कारण फाजिलनगर में तैनात वार्डेन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
गोंडा की अनुराधा शुक्ला प्रकरण प्रकाश में आने के बाद प्रदेश के सभी कस्तूरबा बालिका विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच कराई जा रही है। पिछले महीने जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात 180 शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों को बीएसए कार्यालय में जमा कराया गया था। इनमें 18 कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच ऑनलाइन पूरी कर ली गई है। सभी के प्रमाणपत्र सही पाए गए हैं। शेष 162 कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र वर्ष 2003 के पहले के होने से संबंधित बोर्ड को ऑफलाइन भेजा गया है। इनकी भी सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नीरज पांडेय ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात 18 कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन पूर्ण हो चुका है। इनके प्रमाणपत्र सही पाए गए हैं। शेष 162 कर्मचारियों के अभिलेखों को संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालय में भेजा गया है, सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के आधार और निवास का सत्यापन भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed