फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One youth died, two injured in the accident

Kushinagar News: हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

Fri, 07 Feb 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
One youth died, two injured in the accident
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। तीनों युवक बाइक से गोरखपुर-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर जा रहे थे। मेहड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सीएचसी कप्तानगंज ले गई। वहां डाॅक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

19 वर्षीय पवन कुमार, 20 वर्षीय शक्तिमान यादव और 21 वर्षीय अखिलेश साहनी निवासी कलवारी पट्टी थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर मोटर साइकिल पर सवार होकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गई।
विज्ञापन

वहां डाॅक्टरों ने शक्तिमान को मृत घोषित कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया है। वहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed