फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one week complete lockdown imposed in tamkuhiraj

तमकुहीराज कस्बे में एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन

Mon, 03 Aug 2020 07:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
one week complete lockdown imposed in tamkuhiraj
तमकुहीराज कस्बे में एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन
विज्ञापन

तमकुहीराज। फोरलेन पर बिहार बार्ड के नजदीक तमकुहीराज कस्बा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में है। सोमवार को यहां छह नए मामले आए। इससे पहले भी कई केस मिल चुके हैं। तहसील मुख्यालय होने के चलते यहां लोगों की भीड़ जुटती है। इसे देखते हुए एसडीएम ने एक सप्ताह के लिए कस्बे में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

तमकुहीराज नगर पंचायत क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 तक पहुंच गई है, जिसमें से छह मामले सोमवार को आए। इसे लेकर आम लोगों के अलावा व्यापारी भी सहमे हुए हैं। सोमवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम एआर फारूकी से मिला और आवश्यक कदम उठाने की मांग की। एसडीएम एआर फारूकी ने बताया कि तेजी से बढ़ रही संक्रमित मरीजों की संख्या और व्यापारियों की मांग से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर कस्बे में चार अगस्त से नौ अगस्त तक संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान यहां सिर्फ दवा की दुकानें ही खुली रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस दौरान कस्बा में नहीं आने, सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करने की अपील की है। प्रशासन की इस निर्णय पर हरेंद्र तिवारी, नियामतुल्लाह, जेपी गुप्ता, जितेंद्र सिंह, मनोज राय, कृष्णा गुप्ता आदि ने सहमति जताते हुए कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी हो गया था। सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed