फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One person riding a bike died after being hit by a vehicle, another seriously injured

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 10 Jul 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
One person riding a bike died after being hit by a vehicle, another seriously injured
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप पनियहवा-बगहा हाईवे पर सोमवार की देर रात बाइक पर सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने इलाज के लिए घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी तुर्कहा भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर निवासी छांगुर चौहान उम्र 50 वर्ष पुत्र रामसेवक व होरील उम्र 45 वर्ष पुत्र गोपाल चौहान एक ही बाइक पर सवार होकर सोमवार की शाम पनियहवा बाजार करने गए थे। देर रात वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी तुर्कहा भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान छांगुर चौहान की मौत हो गई। जबकि होरील का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की दोपहर खड्डा के पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने मृतक छांगुर के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed