{"_id":"694d9a4f30e1c6854807d7c0","slug":"one-person-died-and-two-were-seriously-injured-in-a-collision-between-two-motorcycles-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-151425-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर
Fri, 26 Dec 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। गाजीपुर बैरियर के समीप बृहस्पतिवार को फोरलेन पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया। जहां एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई, जबकि दो अन्य की प्राथमिक इलाज के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग टोला मंझरिया निवासी आशीष राय (26) बृहस्पतिवार की दोपहर में बाइक से तमकुहीराज किसी काम से गए थे। वहां से वापस घर लौटने के दौरान गाजीपुर बैरियर के नजदीक सामने से आ रहे बाइक सवार बनवरिया निवासी दीपक यादव (21) और हरिहरपुर निवासी अमित पटेल (23) की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
जहां इलाज के दौरान आशीष राय की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में घायल अमित पटेल और दीपक यादव के प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में तमकुहीराज थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि शव को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।