{"_id":"60d37d6f8ebc3e09ca01ddda","slug":"one-old-house-colleped-and-two-injured-kushinagar-news-gkp399246970","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमकुहीराज कस्बे के एक मकान में विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमकुहीराज कस्बे के एक मकान में विस्फोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमाके से पुराना मकान ध्वस्त, दो लोग घायल
तमकुहीराज/सेवरही (कुशीनगर)। कस्बे के गुदरी मोहल्ले के एक खाली पड़े पुराने मकान में बुधवार की रात करीब 10 बजे तेज धमाका हुआ। इससे यह मकान ध्वस्त हो गया जिससे अगल-बगल के अन्य मकानों के खिड़की-दरवाजे भी हिल गए। इस धमाके में दो लोग घायल हो गए जिनकी पहचान खालिदा ( 16) तथा समालुद्दीन के रुप में की गई।
बताया जा रहा है कि जिस मकान में विस्फोट हुआ है उसमें रहनेवाले लोग बगल के दूसरे मकान में रहते थे। इस मकान में एक बुजुर्ग महिला रहती थी जो एक सप्ताह पहले से किसी रिश्तेदार के घर है। मकान में विस्फोट की वजह का पता नहीं चल पा रहा है।
तमकुहीराज का गुदरी मोहल्ला काफी पुराना है। इस मोहल्ला निवासी साबिर के लड़कों ने पुराने मकान को छोड़कर बगल में अपना अलग मकान बना लिया है। साबिर की काफी पहले मौत हो चुकी है। उनकी निराश्रित पत्नी ही इस पुराने मकान में अकेले रहती थी। एक सप्ताह से वह भी किसी रिश्तेदार के घर गई हैं। बुधवार की रात में करीब 10 बजे तेज धमाका के साथ मकान ढह गई। मकान से छिटके मलबे के चलते बगल के घर की एक लड़की खालिदा (16) व एक अन्य व्यक्ति समालुद्दीन (45)को चोट आई है। घटना की सूचना पर एसओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, चौकी इंचार्ज तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। हादसे की खबर से तमकुहीराज कस्बा समेत अगल-बगल के गांवों में भी अफरा तफरी मच गई। विस्फोट को लेकर तरह-तरह की कयासबाजी होने लगी।
विज्ञापन
एसओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। कई लोग विस्फोट की अलग-अलग बात कह रहे हैं। बारूद की गंध नहीं आ रही है। ऐसे में यह पटाखा विस्फोट है या सिलेंडर फटा है या कुछ और है यह अभी स्पष्ट नहीं है। छानबीन की जा रही है।