{"_id":"613502c38ebc3ec7722ac452","slug":"one-lane-of-nh-jammed-for-investigation-kushinagar-news-gkp4080685108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए एनएच का एक लेन जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए एनएच का एक लेन जाम किया
विज्ञापन
जांच के लिए एनएच का एक लेन जाम किया
सियरहा टोला निवासी भीम अपने बच्चों के साथ हाइवे पर बैठ गया
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। माता-पिता की हत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर भीम राजभर अपने बच्चों के साथ हाइवे का एक लेन जाम कर दिया। इससे उस लेन में वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पुलिस उसे हटाने का प्रयास की, लेकिन वह जिद्द पर अड़ा रहा।
तरयासुजान थानाक्षेत्र के ग्राम सभा परसौनी बुजुर्ग के सियरहा टोला निवासी बुधन राजभर और उनकी पत्नी की हत्या छह अक्तूबर 2020 में हो गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी में दो व्यक्तियों को जेल भेज दिया था। इसमें दोनों आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे भीम राजभर अपने भाई अर्जुन राजभर और बच्चों को लेकर हाइवे चौराहे पर सड़क जाम कर दिया और धरने पर बैठ गया। वह अपने माता-पिता की हत्या की न्यायिक जांच की मांग करने लगा। तमकुहीराज चौकी की पुलिस मनाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू दोनों भाइयों से मिले और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि भीम पहले भी दो बार तहसील पर धरना दे चुका है। छह जनवरी को वह अपने भाई के साथ तीन दिन तक पानी की टंकी पर चढ़कर सबको सकते में डाल दिया था।