{"_id":"632b5579eec6767d1a52ee1a","slug":"one-lakh-rupees-will-be-given-on-revealing-the-identity-of-the-thieves-kushinagar-news-gkp4513239137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों की पहचान बताने पर मिलेंगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों की पहचान बताने पर मिलेंगे एक लाख रुपये
विज्ञापन

उजारनाथ/पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवीनगर में पिछले महीने हुई चोरी का पुलिस अब तक पर्दाफाश नहीं कर सकी है। कॉलेज प्रशासन ने चोरों की पहचान बताने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विद्यावती देवी महाविद्यालय वैष्णवी नगर 27 अगस्त की रात चोरों ने कार्यालय की खिड़की का ग्रिल तोड़कर 28.5 लाख रुपये और लैपटॉप चुरा लिया था। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया गया था। इसके बाद भी पुलिस न तो चोरों को पकड़ सकी, न मामले का पर्दाफाश हो पाया।
कॉलेज प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर घोषणा की गई है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोरों की पहचान बताने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कॉलेज के प्रबंधक बबलू राय ने बताया कि जो व्यक्ति चोरों की सीसीटीवी फुटेज देख उनकी पहचान बताएगा, उसे महाविद्यालय एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगा। शिनाख्त करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।