फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one lakh loot to retirment employee

सेवानिवृत्त कर्मचारी से दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट

Mon, 04 Apr 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
one lakh loot to retirment employee
सेवानिवृत्त कर्मचारी से दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट
विज्ञापन

- घर से कुछ दूरी पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर में एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से एक लाख रुपये लूट लिए। बदमाश घटना के बाद आसानी से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे। पुलिस घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के माध्यम से जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
कसया नगर के वार्ड नंबर-12 वीर अब्दुल हमीदनगर कॉलोनी (भलुही मदारीपट्टी) निवासी राजेंद्र लाल श्रीवास्तव (75) परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सोमवार दोपहर वह पडरौना रोड स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा से रुपये निकालने आए थे। उन्होंने बैंक से एक लाख रुपये निकाले और थैले में रख लिए। इसके बाद वह बैंक से पुत्री रुबी के साथ ई-रिक्शा से घर के लिए चल दिए। जैसे ही वह लाला टोला से कुछ दूर पहले पहुंचे थे कि बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपये से भरा थैला छीन ले गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने बैंक परिसर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। राजेंद्र ने बैंक से रुपये मकान निर्माण के लिए निकाले थे। वहीं घटना की जानकारी होते ही एएसपी रितेश सिंह भी पहुंच गए और बैंक में पूछताछ व राजेंद्र लाल श्रीवास्तव से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

इस संबंध में कसया थाने के एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से छानबीन की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा। आगे तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed