{"_id":"6410be3349cab02ec0009814","slug":"one-lakh-cash-by-breaking-bike-trunk-jewelry-stolen-kushinagar-news-c-7-1-86015-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख नकदी, गहनों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख नकदी, गहनों की चोरी
Wed, 15 Mar 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नौगांवा में मंगलवार की देर शाम स्वर्ण व्यवसायी की डिकी तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये नकदी और उनते के ही गहने चुुरा लिए। डिकी टूटी देेखकर व्यापारी ने शोर मचाया तो लोगों को जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुुटी है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा जंगल हनुमान निवासी जितेंद्र वर्मा की विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगांवा में आभूषणों की दुकान है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह एक लाख रुपये नकद और एक लाख के गहने डिकी में रखकर दुकान में ताला बंद करने लगे। इस दौरान दुकान के बाहर खड़ी बाइक की डिकी तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए गए। ताला बंद करने के बाद जितेंद्र वर्मा बाइक के पास पहुंचे तो डिकी टूटी देखकर परेशान हो गए। डिक्की में रखा झोला गायब होने पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग भी आ गए। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस संबंध में विशुनपुरा के थानेदार महेंद्रराम प्रजापित ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।