{"_id":"63615a2ed498780dc16b07e7","slug":"one-killed-three-injured-in-two-bike-collision-kushinagar-news-gkp455812893","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

सोमवार रात पचफेड़ा चौराहे पर हुई दुर्घटना
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा के पास सोमवार रात दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पचफेड़ा निवासी राजन गुप्ता और सुरेंद्र गुप्ता बाइक से सोमवार को अपनी बुआ के घर खैरी गए हुए थे। वहां से दोनों देर रात घर लौट रहे थे। उधर, दूसरी ओर से नौरंगिया निवासी परशुराम जायसवाल (25) और अशोक पचफेड़ा गांव में किसी निमंत्रण में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे। कप्तानगंज- नौरंगिया मार्ग के पचफेड़ा चौराहे पर दोनों बाइक सवारों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार चारों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां परशुराम जायसवाल की मौत हो गई। उनके साथी अशोक को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजन और सुरेंद्र उपचार कराने निजी अस्पताल चले गए। दुर्घटना से परशुराम जायसवाल के परिवार में मातम फैला है।