फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One killed, four injured in road accidents

सड़क हादसे में एक की मौत, चार लोग घायल

Sun, 30 Apr 2017 12:00 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 30 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in road accidents
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

रामकोला। कप्तानगंज-रामकोला मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब 12 बजे कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर आ रहा टेंपो चंदरपुर के समीप एक लक्जरी गाड़ी से टकरा गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 100 नंबर की पुलिस वैन मौके पर पहुंची और घायलों को रामकोला सीएचसी भेजा गया।

विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा बाजार पांडेय टोला निवासी श्रीपति शर्मा मेरठ में नौकरी करते हैं। यहां घर पर शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए वे शुक्रवार की रात में परिवार समेत ट्रेन से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे। गांव के ही एक टैंपो से सभी लोग घर आ रहे थे। चंदरपुर के पास सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो में सवार अवधेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा श्रीपति शर्मा व उनके दोनों लड़के जितेंद्र व विक्की तथा टेंपो चालक को भी गंभीर चोट आई है। रामकोला पुलिस ने इस मामले में मृतक अवधेश के भाई रमेश यादव की तहरीर पर लक्जरी गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गाड़ी भी पुलिस के कब्जे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed