{"_id":"6931ee5b58f3965e3c0de85d","slug":"one-injured-in-collision-between-two-trucks-on-highway-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150110-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर में एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर में एक घायल
Fri, 05 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
कौवापट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीराज/डिबनी बंजरवा (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे पर कौवापट्टी के समीप दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी पवन कुमार (35) ट्रक चालक है। पवन ट्रक में बिहार से बालू लोड कर गोरखपुर के लिए जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कौवापट्टी के समीप पहुंचा था कि उसी लेन में आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
आगे जा रहा ट्रक रुकने के बाद पीछे चल रहा ट्रक उससे टकरा गया। इससे ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पवन घायल हो गया। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और पवन को नीचे उतारा। एनएचएआई की एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा। संवाद