फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one died

दो बालिकाएं बचाई गईं, एक डूब गई तालाब में

Sun, 11 Aug 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
one died
बकरी चराने गईं थी तीनों, शोर मचाने पर एक युवक ने निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चिरवहियवा गांव के तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से एक बालिका की डूबने से मौत हो गई। वहीं दो को सुरक्षित निकाल लिया गया। ये तीनों बकरी चराने गई थीं।

घरभरन कुशवाहा की आठ वर्षीय पुत्री चंदा अपनी छोटी बहन रीता और सहेली कृष्णावती के साथ तालाब के किनारे बकरी चराने गई थी। शाम को करीब चार बजे तीनों तालाब में नहाने लगीं। इसी बीच चंदा गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। यह देखकर साथ में नहा रही दोनों बालिकाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी कुछ दूर पर मौजूद बिट्टू नाम का युवक दौड़कर पहुंचा और एक-एक कर तीनों को तालाब से बाहर निकाला, जब तक वह तीनों को तालाब से बाहर निकाले, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चंदा की डूबने से मौत हो गई। सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और इस बारे में जानकारी ली। चंदा की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि घटना शाम के करीब चार बजे की है। बकरी चराने गई तीनों बालिकाएं तालाब में नहाने चली गई थीं। गहरे पानी में चले जाने की वजह से एक बालिका की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed