{"_id":"5ef0a0cc8ebc3e433d59910f","slug":"one-died-in-road-acident-kushinagar-news-gkp3555016154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन हाइवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन हाइवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
रविवार की रात फोरलेन पर कुशीनगर के पास हुआ हादसा
सोमवार को शव गांव आया तो मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
कसया/कठकुइयां। गोरखपुर से बाइक से लौट रहे दंपती रविवार रात कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशीनगर के जेटी बाबू तिराहे पर ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सिकटा बड़गांव निवासी नागेंद्र सिंह (55) अपने पत्नी रीता सिंह (50) के साथ एक रिश्तेदार से मिलने रविवार को गोरखपुर गए थे। वहां से वापस लौटते समय फोरलेन पर कसया की ओर मुड़ रहे थे कि इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में पत्नी रीता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल नागेंद्र सिंह को सीएचसी कसया भेजा गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकाला। कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय ने बताया कि मृतका के देवर की तहरीर पर अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार दोपहर बाद शव गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गया।
पेड़ से टकराई बस, यात्री सुरक्षित
समउर बाजार। सोमवार दोपहर श्रमिकों को बिहार से पंजाब लेकर जा रही प्राइवेट बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअवा देवरिया के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में केवल बस क्षतिग्रस्त हुई, सवार लोग सुरक्षित बच गए। पटहेरवा एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि बिहार के भागलपुर से मजदूरों को लेकर एक बस पंजाब के लुधियाना शहर को जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे फोरलेन पर महुअवा कांटा के पास बस असंतुलित होकर हाईवे के किनारे पेड़ से टकरा गई। मौके पर जुटे लोगों ने बस में सवार सभी श्रमिकों को बाहर निकाला। एसओ के अनुसार दो मजदूरों को हल्की चोट आई थी। बाद में सभी लोग दूसरे वाहन से पंजाब के लिए चले गए।