{"_id":"6341b8c6e56aa86a565304a8","slug":"one-died-in-road-accident-kushinagar-news-gkp453280460","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
मृतक राणा उर्फ विशाल रावत की मां सरिता देवी को सांत्वना देते विधायक विनय प्रकाश गोंड़।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
- मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल होने गए थे राणा उर्फ विशाल
- मोबाइल से बात करते हुए सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर आठ झझवा निवासी राणा उर्फ विशाल रावत(20) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार रात वह प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल होने गए थे। बंदेलीगंज चौराहे के पास सड़क पार करते समय रामकोला की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया।
कप्तानगंज कसबे की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की रात कराया जा रहा था। वार्ड नंबर आठ निवासी जितेंद्र रावत के बेटे राणा उर्फ विशाल भी प्रतिमा के साथ जुलूस में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे वह बंदेलीगंज चौराहे के पास पहुंचे। तभी उनके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। बात करते हुए वह सड़क पार करने लगे।
उसी समय रामकोला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया। विसर्जन में शामिल लोग उनको कप्तानगंज सीएचसी पर ले गए। हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एसएचओ कप्तानगंज अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान बैजनाथ गुप्ता, हरे राम गुप्ता, गोलू मिश्रा, विजय कन्नौजिया, आकाश सिंह, माधव सिंह, संतोष मद्धेशिया, सुरेंद्र गोंड़ आदि मौजूद रहे।