{"_id":"60d1d7408ebc3e30cf5760da","slug":"one-died-in-road-accident-kushinagar-news-gkp399012267","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। सोमवार की रात हाटा कोतवाली के गांव परसौनी निवासी रामदयाल गुप्ता की पत्नी ज्योति गुप्ता 27 वर्ष मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायकेवालों ने उसकी मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतका के पति सहित परिवार के अन्य पुरुष सदस्य रोजी रोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर मृतका, उसकी सास और दो नाबालिग बच्चे रहते हैं। मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना देते हुए अपनी बहन की मौत को संदिग्ध बताया तो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।