{"_id":"6570cb16114e25ac0d07f64a","slug":"one-dead-two-in-critical-condition-in-bike-collision-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8959-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Thu, 07 Dec 2023 05:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कुबेरस्थान-पडरौना मार्ग स्थित धर्मागर छपरा गांव के मोड़ के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे दो बाइक सवारों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कुबेरस्थान पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाई, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सेवरही थानाक्षेत्र के गांव धुरिया कोट निवासी सत्यम पुत्र भगवान चौरसिया (40) अपने साले बुलेट चौरसिया पुत्र धर्मदेव चौरसिया (22) निवासी जमसडीया थाना तरयासुजान के साथ बाइक से पडरौना जा रहे थे। अभी वे कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के धर्मागर छपरा गांव के मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे थानाक्षेत्र के बड़गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र अजय कुमार (20) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कुबरेस्थान पुलिस मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कुबेरस्थान भेजवाया, जहां चिकित्सक ने सत्यम चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां बुलेट चौरसिया का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि घायल अजीत कुमार को उनके परिजन एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए हैं। पुलिस मृतक सत्यम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तहरीर मिलने पर अन्य विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।