फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One dead, eight injured in collision between tempo and combine

Kushinagar News: टेंपो और कंबाइन की टक्कर में एक की मौत, आठ घायल

Fri, 25 Oct 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
One dead, eight injured in collision between tempo and combine
कप्तानगंज(कुशीनगर)। कप्तानगंज-बोदरवार मार्ग पर बड़हरा बाबू गेट के पास टेंपो और कंबाइन की टक्कर हो गई। टेंपो में सवार नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया। वहां एक की मौत हो गई। जबकि आठ घायलों को गंभीर हाल में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सभी थावे मंदिर से दर्शन कर कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से टेंपो से अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

कप्तानगंज-बोदरवार मार्ग के बड़हरा बाबू गेट के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कप्तानगंज से जा रहे टेंपो और कंबाइन में टक्कर हो गई। उसमें सवार गोरखपुर जिले के थाना चौरीचौरा के गांव गौनरखास निवासी सात वर्षीय अनिकेत पुत्र मनोज, 35 वर्षीय मीना देवी पत्नी मनोज, 35 वर्षीय सीमा पत्नी धर्मेंद्र, 17 वर्षीय सत्यम पुत्र रामनरेश, 28 वर्षीय पूनम पत्नी टिक्कू, 12 वर्षीय खुशी पुत्री धर्मेंद्र, 35 वर्षीय मीरा पत्नी धर्मराज, 11 वर्षीय सागर पुत्र धर्मराज व कप्तानगंज कस्बे के झझवा निवासी 22 वर्षीय टेंपो चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। सागर पुत्र धर्मराज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य आठ घायलों को सिर, हाथ व सीने में गंभीर चोटें आईं थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि हादसे में 12 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोग मामूली रूप से चोटिल थे, जो अन्य साधन से चले गए। एसएचओ धनवीर सिंह ने बताया कि सागर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed