{"_id":"63654fc59eba92018714c018","slug":"one-day-salary-stop-of-junior-engineer-kushinagar-news-gkp456178259","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: लघु सिंचाई विभाग के जेई का एक दिन का वेतन रोका, चौपाल में अनुपस्थित होने पर की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: लघु सिंचाई विभाग के जेई का एक दिन का वेतन रोका, चौपाल में अनुपस्थित होने पर की गई कार्रवाई
Sat, 05 Nov 2022 04:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 04:06 PM IST
सार
क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गंभीर है। इसके लिए गांव-गांव में चौपाल आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन
चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित डीएम एस.राजलिंगम, सीडीओ गुंजन द्विवेदी व विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवा
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के बनकटा बाजार क्षेत्र कोइलसवा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को डीएम, सीडीओ और क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें गांव के लोगों की शिकायतें सुनने के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। चौपाल में लघु सिंचाई विभाग के जेई अनुपस्थित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गंभीर है। इसके लिए गांव-गांव में चौपाल आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने स्वच्छ पेयजल, जल निगम, बिजली निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री सम्मान निधि आदि विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान लघु सिंचाई विभाग के जेई विनय कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने जेई का एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह, बीईओ डीएन चंद, अखिलेश शुक्ला, इम्तियाज अहमद, ग्राम विकास अधिकारी, बाबू सिंह यादव, दिनेश यादव, योगेंद्र प्रसाद, रामबृक्ष गिरी, लखीचंद यादव आदि मौजूद रहे।